प्रतापगढ़: सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रतापगढ़ में आगमन, दोपहर 2:55 मिनट पर करमाही गांव पहुंचेंगे
करमाही गांव में पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के घर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होंने के लिए गुरुवार को दोपहर 2.55 बजे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचेगे।उनके आगमन के पूर्व जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक और आईजी जोन प्रयागराज ने कार्यक्रम स्थल का गुरुवार सुबह 9:00 बजे जायजा लिया। सीएम की सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसके लिए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया।