प्रतापगढ़: छठ पूजा के मद्देनजर बेल्हा देवी घाट पर साफ-सफाई की गई, तैयारियां पूरी
बेल्हा देवी घाट पर होने वाले छठ पर्व के पूजा के दृष्टिगत नगर पालिका विभाग के कर्मचारियों द्वारा बुधवार को शाम 4:00 बजे तक घट की साफ सफाई की गई। पालिका कर्मियों ने सई नदी में घुसकर भी पॉलिथीन इत्यादि को हटाने का कार्य किया। छठ व्रती महिलाओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए नदी में बैरिंगकेटिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी पूर्ण कर लिया गया है।