बहादुरपुर: मोरो थाना पुलिस ने धारा 109 BNS के तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
दरभंगा। मोरो थाना पुलिस ने आपराधिक मामलों में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मोरो थाना कांड संख्या-27/26, धारा-109 BNS के प्राथमिकी अभियुक्त जॉक अंजुम, पिता खुर्शीद हसनैन, निवासी रतनपुरा, थाना मोरो, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।