सेंट जेवियर्स स्कूल, भिवानी में एक्यूपंक्चर कार्यशाला का आयोजन, प्रसिद्ध एक्यू हीलर आर. अनीता देवी ने दी जानकारी
भिवानी: सेंट जेवियर्स स्कूल, भिवानी में प्रसिद्ध एक्यू हीलर आर. अनीता देवी द्वारा क्लासिकल एक्यूपंक्चर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री मनीष सिंह और निदेशक श्रीमती कीर्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान आर. अनीता देवी ने क्लासिकल एक्यूपंक्चर की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को बहुत ही सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया। उन्होंने विशेष रूप से पल्स डायग्नोसिस (नाड़ी परीक्षण) और सिंगल नीडल ट्रीटमेंट (एक सुई चिकित्सा) पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि नाड़ी परीक्षण से बिना किसी कष्टदायक जांच के बीमारी की जड़ का पता लगाया जा सकता है और एक सुई की चिकित्सा से दर्द, तनाव, एसिडिटी, माइग्रेन, कमर दर्द, जोड़ों के दर्द व अन्य जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में शीघ्र राहत मिलती है।
कार्यशाला में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बड़ी रुचि दिखाई और स्वास्थ्य व प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। अनीता देवी जी ने स्वस्थ जीवन, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवन के लिए उपयोगी टिप्स भी दिए।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री मनीष सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों और समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि ये आधुनिक शिक्षा को प्राचीन भारतीय चिकित्सा ज्ञान से जोड़ती हैं। निदेशक श्रीमती कीर्ति ने आर. अनीता देवी का अपना बहुमूल्य ज्ञान व अनुभव स्कूल परिवार के साथ साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ और भविष्य में भी इस तरह की स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशालाओं के आयोजन का आश्वासन दिया गया।