जेसीआई भिवानी स्टार की वर्ष 2027 की नई टीम घोषित, नितिन तयाल बने अध्यक्ष
नवनियुक्त प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प
भिवानी, 23 नवंबर : जेसीआई भिवानी स्टार की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन स्थानीय सनसिटी मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया। बैठक में संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान वर्ष 2027 के लिए नई टीम की घोषणा की गई तथा संगठन की आगामी गतिविधियों और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह जानकारी देते हुए जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया कि बैठक में वर्ष 2027 के लिए जेसीआई भिवानी स्टार के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जेसी नितिन तयाल को सौंपी गई। वहीं जेसी मनोज सैनी को महासचिव, जेसी विजय गोयल को कोषाध्यक्ष, जेसीआरटी चेयरपर्सन के रूप में जेसीआरटी बबीता बिंदल तथा जेजे विंग अध्यक्ष के रूप में जेजे उमंग शर्मा को चुना गया। इसके अलावा जेसी गोपाल अग्रवाल को पैटर्न की जिम्मेदारी दी गई। प्रधान संदीप अग्रवाल जी की अब आईपीपी पद की जि़म्मेदारी संभालेंगे,इस अवसर पर प्रधान संदीप जी व महासचिव श्याम अग्रवाल जी ने जेसीआई भिवानी स्टार वर्ष 2027 के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलना सदस्यों के लिए सेवा, नेतृत्व और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम आपसी सहयोग, समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता के साथ जेसीआई भिवानी स्टार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जेसीआई का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना और सकारात्मक बदलाव के लिए मिलकर कार्य करना है। वर्ष 2027 की नई टीम इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएगी। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन की भावी योजनाओं में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जेसीआई भिवानी स्टार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।