छुछक की रस्म के दौरान पीलया औढते बहन की आंखे डबडबाई.....
हरियाणवी कलाकार और सोशल मीडिया क्रिएटर दर्शना हरियाणवी को 22 नवंबर 2026 को एक भव्य समारोह में 'पीलिया' (मायरा/छुछक की रस्म) ओढ़ाया गया है।
दर्शना हरियाणवी शादी के 12 साल बाद आईवीएफ (IVF) के ज़रिए एक बेटी की माँ बनी हैं। बेटी के जन्म और कुआं पूजन (जलवा पूजन) के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दर्शना का कोई सगा भाई नहीं है, ऐसे में समाजसेवी और सोशल मीडिया क्रिएटर मोहित ने धर्म का भाई बनकर यह रस्म निभाई। इस पहल में हरियाणा के कई अन्य लोगों और भाईचारे ने भी मिलकर सहयोग दिया।
यह भव्य कार्यक्रम हांसी (हिसार) के पास गाँव जीता खेड़ी में संपन्न हुआ, जहाँ हरियाणा भर से लोग और कलाकार बेटी को आशीर्वाद देने पहुँचे।