हरियाणा के एक गांव में कलयुग में भी भरा नरसी भात..
चूली बागड़ियांन।
हरियाणवी संस्कृति में बेटी का भात (मायरा) भरने की परंपरा का विशेष महत्व है। इसी परंपरा को एक अनोखे और भावुक अंदाज में निभाते हुए गांव ढाणी महोब्बतपुर निवासी श्री मोमनराम जी सोखल (डॉ. बेडवा वाले) अपनी बेटी के गांव चूली बागड़ियांन में भात भरने पहुंचे।
उनके भात भरने का अंदाज लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना। उन्होंने नरसी भगत की उस पौराणिक कथा की याद ताजा कर दी, जिसमें नरसी भगत अपनी बेटी का भात भरने के लिए टूटी-फूटी बैलगाड़ी मांगकर और साधु-संतों को साथ लेकर पहुंचते हैं। उसी धार्मिक भावना और अनूठी परंपरा से प्रेरित होकर श्री मोमनराम जी सोखल भी साधु-संतों के साथ अनोखे अंदाज में अपनी बेटी का मायरा भरने पहुंचे।