मसूरी में हिंदी शिक्षकों का सम्मान कर लायंस क्लब ने दिया भाषा और संस्कारों को बढ़ावा
शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता, हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान का आधार:- राजन विरमानी
मसूरी, 9 सितंबर। लायंस क्लब मसूरी की ओर से शिक्षक सम्मान दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा के शिक्षकों के सम्मान में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा व भारतीय भाषाओं से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन मसूरी में हिंदी शिक्षकों का सम्मान कर लायंस क्लब ने दिया भाषा और संस्कारों को बढ़ावा
शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता, हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान का आधार:- राजन वीरमणी
मसूरी, 9 सितबंर (नवोदय टाइम्स)
मसूरी, 9 सितंबर। लायंस क्लब मसूरी की ओर से शिक्षक सम्मान दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा के शिक्षकों के सम्मान में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा व भारतीय भाषाओं से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन राजन वीरमणी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, संस्कार और पहचान से जुड़ी भाषा है। हिंदी शिक्षकों की भूमिका विद्यार्थियों में भाषा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान और संस्कार का सम्मान है। क्लब सचिव लायन अतुल अग्रवाल ने कहा कि गुरु और मां का सम्मान भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की पहचान है। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने और नई पीढ़ी को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में लायन उषा चौधरी ने हिंदी शिक्षकों के सम्मान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी को केवल एक विषय के रूप में नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और भावनात्मक जुड़ाव की भाषा के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिंदी शिक्षकों का सम्मान विद्यार्थियों और समाज को यह संदेश देता है कि अपनी भाषा के प्रति सम्मान और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय भाषाओं, विशेषकर हिंदी के प्रचार-प्रसार और भारतीय भाषाओं को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी भाषा, संस्कृति और विरासत से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर क्लब की ओर से डॉ. सुमन सक्सेना, पल्लवी त्यागी, रंजीत सिंह, मधु कला, शोभना नंद मंडल, मनोज ध्यानी, विजय लक्ष्मी, मीनाक्षी पंत, रेखा मलसी, शैलेन्द्र जोशी, गीता रावत, स्वाति रस्तोगी अग्रवाल, अपर्ण नौटियाल, रघुवीर सिंह नेगी और रंजना पंवार सहित हिंदी शिक्षकों का सम्मान किया गया। ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, संस्कार और पहचान से जुड़ी भाषा है। हिंदी शिक्षकों की भूमिका विद्यार्थियों में भाषा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान और संस्कार का सम्मान है। क्लब सचिव लायन अतुल अग्रवाल ने कहा कि गुरु और मां का सम्मान भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की पहचान है। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने और नई पीढ़ी को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में लायन उषा चौधरी ने हिंदी शिक्षकों के सम्मान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी को केवल एक विषय के रूप में नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और भावनात्मक जुड़ाव की भाषा के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिंदी शिक्षकों का सम्मान विद्यार्थियों और समाज को यह संदेश देता है कि अपनी भाषा के प्रति सम्मान और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय भाषाओं, विशेषकर हिंदी के प्रचार-प्रसार और भारतीय भाषाओं को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी भाषा, संस्कृति और विरासत से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर क्लब की ओर से डॉ. सुमन सक्सेना, पल्लवी त्यागी, रंजीत सिंह, मधु कला, शोभना नंद मंडल, मनोज ध्यानी, विजय लक्ष्मी, मीनाक्षी पंत, रेखा मलसी, शैलेन्द्र जोशी, गीता रावत, स्वाति रस्तोगी अग्रवाल, अपर्ण नौटियाल, रघुवीर सिंह नेगी और रंजना पंवार सहित हिंदी शिक्षकों का सम्मान किया गया।
DoonXpress News,
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Sep 10, 2026