बांसवाड़ा: मकोड़ियापुल पर बेकाबू ट्रेलर ने छीनी एक युवक की जिंदगी, कोचिंग से लौट रहे दो दोस्तों पर पलटा भारी वाहन, दूसरा युवक रेफर
मकोड़िया पुल पर सड़क हादसे में कोचिंग से लौट रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई,उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।यशपाल डिंडोर पुत्र थावरा डिंडोर की मौके पर हुई मौत अपने साथी विजय पुत्र कचरूलाल कटारा निवासी टामटिया आड़ा के साथ बाइक से कोचिंग से घर लौट रहा था। ट्रेलर चालक प्रवीण शिसोर और परिचालक भरत शामलाजी (गुजरात) भी घायल हुए हैं। शव को मोर्चरी में रखा ।