Public App Logo
Profile Picture

Aurangabad District Administration

@dproaurangabad
3954Followers
1Following
📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित जिला प्रशासन की प्रमुख उपलब्धियां

माननीय प्रभारी मंत्री रमा निषाद एवं जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में औरंगाबाद जिले में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

🔹 कायाकल्प अभियान: पोला-गोरडीहा विद्यालय में वर्चुअल रियलिटी लैब का उद्घाटन, विद्यार्थियों को आधुनिक एवं अनुभव आधारित शिक्षा की सुविधा।

🔹 जनता दरबार: ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ पहल के तहत आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई एवं परिवादों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की पहल।

🔹 पीएम सूर्य घर योजना: रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना को गति देते हुए पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने पर विशेष जोर।

🔹 टेलीमेडिसिन सेवा: डिजिटल चिकित्सा सेवा के माध्यम से दूर-दराज के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा।

🔹 PNG कनेक्शन: जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन के विस्तार में निरंतर प्रगति तथा विभिन्न क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी।

🔹 दुर्गापूजा: शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, शांति समिति के माध्यम से आमजनों से सहयोग एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील।

📌 विकास की निरंतर गति, जनसेवा की प्रतिबद्धता।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=Aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=development nis:value=Development nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicservice nis:value=PublicService nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
🏅 हौसले की उड़ान, स्वर्णिम सफलता की पहचान 🏅

औरंगाबाद के बारुण प्रखंड के ग्राम धनौती निवासी सुधांशु कुमार ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अदम्य हौसले से खेल जगत में जिले का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से आने वाले सुधांशु न सुन सकते हैं और न बोल सकते हैं, लेकिन उनकी मेहनत और खेल प्रतिभा ने उनकी पहचान को नई ऊंचाइयां दी हैं।

पांचवी कक्षा से ही प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं से खेल सफर की शुरुआत करने वाले सुधांशु ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद इस वर्ष राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही गुजरात में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सुधांशु की कहानी बताती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण हों, दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। 🏆✨

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deaflympics nis:value=Deaflympics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goldmedalist nis:value=GoldMedalist nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabadbihar nis:value=AurangabadBihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department
⚠️🌩️ मेघगर्जन एवं वज्रपात की चेतावनी — सतर्क रहें, सुरक्षित रहें 🌩️⚠️

बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार औरंगाबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में आज मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

⏰ प्रखंडवार मौसम चेतावनी

🔹 दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक
औरंगाबाद, बारुण, दाऊदनगर, गोह, हसपुरा, ओबरा एवं रफीगंज प्रखंडों में मध्यम तीव्रता के मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना।

🔹 रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक
दाऊदनगर, गोह एवं हसपुरा प्रखंडों में मध्यम तीव्रता के मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना।

🔹 रात्रि 11:00 बजे से 07 अक्टूबर, 2026 को 02:00 बजे तक
दाऊदनगर, गोह एवं हसपुरा प्रखंडों में मध्यम तीव्रता के मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना।

🛡️ वज्रपात के दौरान सावधानी बरतें

🏠 मौसम खराब होने पर घर के अंदर या किसी सुरक्षित पक्के भवन में रहें।

🚫 खुले मैदान, खेत, नदी, तालाब, जलाशय एवं अन्य खुले स्थानों पर जाने से बचें।

🌳 पेड़, बिजली के खंभे, ट्रांसफॉर्मर तथा ऊँची एवं एकाकी संरचनाओं के नीचे आश्रय न लें।

👨‍🌾 किसानों, पशुपालकों एवं खुले क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें।

👶👴 बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा मौसम खराब होने पर उन्हें बाहर न जाने दें।

📢 मौसम संबंधी चेतावनी को गंभीरता से लें। मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थान पर रहें और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

👉 सतर्कता ही सुरक्षा है। अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabadbihar nis:value=AurangabadBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=weatheralert nis:value=WeatherAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lightningalert nis:value=LightningAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=safetyfirst nis:value=SafetyFirst nis:enabled=true nis:link/>

Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Bsdma
Video 3
⛽ PNG कनेक्शन एवं सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

📍 औरंगाबाद में PNG कनेक्शन की प्रगति 94% तक पहुँची

आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई।

बैठक में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क के विस्तार तथा गैस संबंधी आधारभूत संरचनाओं की जिलावार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

📊 औरंगाबाद में PNG कनेक्शन की उल्लेखनीय प्रगति

मार्च 2026 तक निर्धारित 2,735 PNG कनेक्शन के लक्ष्य के विरुद्ध 25 सितंबर 2026 तक 2,550 कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं कुल 2,582 PNG कनेक्शन लाइव हो चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 94 प्रतिशत है।

04 अक्टूबर 2026 की अद्यतन स्थिति के अनुसार जिले में PNG कनेक्शन हेतु 4,208 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया है। इनमें 2,095 कनेक्शन चालू हो चुके हैं। 18 मार्च 2026 को लाइव कनेक्शनों की संख्या 1,427 थी, जिसके बाद 668 नए कनेक्शन चालू किए गए हैं।

🔧 लंबित कनेक्शनों के निष्पादन की दिशा में भी कार्य जारी

• 238 उपभोक्ताओं के यहां मीटर स्थापित किए जा चुके हैं तथा एमडीपीई पाइप बिछाने, परीक्षण एवं कनेक्टिविटी का कार्य प्रगति पर है।
• 1,127 उपभोक्ताओं के यहां मीटर स्थापना एवं जीआई पाइपिंग का कार्य जारी है।
• 594 उपभोक्ताओं द्वारा सुरक्षा जमा राशि जमा किया जाना शेष है।
• 154 मामलों में दस्तावेज सत्यापन/निरीक्षण लंबित है।

संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

🏭 CGD नेटवर्क के विस्तार को मिल रही गति

औरंगाबाद जिले में वर्तमान में 10 वाणिज्यिक PNG कनेक्शन चालू हैं। गैस वितरण नेटवर्क के विस्तार के लिए तीन एजेंसियों द्वारा कार्य किया जा रहा है।

31 अक्टूबर 2026 तक जिला रेगुलेटिंग स्टेशन (DRS) के पहुंचने की संभावना है। इसके माध्यम से BIADA एवं आसपास के क्षेत्रों में घरेलू एवं वाणिज्यिक PNG उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति सुविधा उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। BIADA में DRS की स्थापना के लिए आवश्यक सिविल कार्य 29 सितंबर 2026 से प्रगति पर है।

🏘️ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में PNG नेटवर्क का विस्तार

औरंगाबाद शहर के राम राज्य नगर, श्रीकृष्ण नगर, PHED कॉलोनी, सत्येंद्र नगर, नगा बिगहा, पिपरडीह, गांधी नगर, मिनी बिगहा, न्यू एरिया, पटेल कॉलोनी, ब्लॉक मोड़ एवं जय मां कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में PNG नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

📌 मुख्य सचिव का स्पष्ट निर्देश

मुख्य सचिव, बिहार ने PNG कनेक्शन एवं CGD नेटवर्क के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने, संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा उपभोक्ताओं को सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण गैस आपूर्ति सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

👥 औरंगाबाद से जिला पदाधिकारी की उपस्थिति

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री श्वेतांक लाल सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा PNG कनेक्टिविटी के विस्तार, लंबित कनेक्शनों के त्वरित निष्पादन एवं CGD नेटवर्क के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों, एजेंसियों एवं संवेदकों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

🌱 स्वच्छ ऊर्जा | बेहतर सुविधा | सुगम गैस कनेक्टिविटी

📍 औरंगाबाद | 05 अक्टूबर 2026

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=png nis:value=PNG nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=citygasdistribution nis:value=CityGasDistribution nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cleanenergy nis:value=CleanEnergy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar State Food & Civil Supplies Corporation Ltd. Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
🌺 दुर्गापूजा 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट 🌺

🛡️ शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित दुर्गापूजा आयोजन को लेकर आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, पूजा पंडालों, जुलूस एवं विसर्जन, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी, अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं समेत सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

📌 मुख्य सचिव, बिहार के प्रमुख निर्देश—

🔹 पूजा पंडालों, जुलूस एवं विसर्जन मार्गों का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।
🔹 सभी पूजा समितियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक अनुमति/लाइसेंस प्राप्त करना सुनिश्चित कराया जाए।
🔹 पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकास एवं भीड़ प्रबंधन के मानकों का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए।
🔹 जुलूसों के निर्धारित मार्ग एवं समय का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
🔹 संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए।
🔹 असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए नियमित गश्ती एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
🔹 सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं की सतत निगरानी करते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए।
🔹 स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, एंबुलेंस एवं अग्निशमन जैसी आवश्यक सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

📍 औरंगाबाद में भी तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय

मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशों के आलोक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों को दुर्गापूजा के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने शांति समिति की बैठक आयोजित करने, पूजा समितियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था की लगातार समीक्षा करने को कहा।

साथ ही, किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया गया।

👮‍♀️ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

🙏 जिला प्रशासन, औरंगाबाद की अपील

आइए, दुर्गापूजा पर्व को शांति, सद्भाव, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।
सुरक्षित आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

🌸 आपकी सुरक्षा—प्रशासन की प्राथमिकता।
🌸 शांति एवं सौहार्द—हम सभी की जिम्मेदारी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=durgapuja2026 nis:value=DurgaPuja2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabadbihar nis:value=AurangabadBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharadministration nis:value=BiharAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=peaceandharmony nis:value=PeaceAndHarmony nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=safecelebration nis:value=SafeCelebration nis:enabled=true nis:link/>
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
☀️ पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना को गति देने पर जोर
⚡ मुख्य सचिव, बिहार ने की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने का निर्देश

आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, वेंडर चयन, रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना, बैंक ऋण की स्वीकृति एवं वितरण तथा सामग्री की उपलब्धता सहित जिलावार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

🔹 मुख्य सचिव के प्रमुख निर्देश
➡️ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाने का निर्देश।
➡️ पात्र लाभुकों के आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर।
➡️ अधिकृत वेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं सक्रियता सुनिश्चित करने का निर्देश।
➡️ बैंक स्तर पर लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन एवं स्वीकृत ऋण का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने को कहा।
➡️ योजना के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों एवं लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का निर्देश।
➡️ योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम लोगों को सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं रूफटॉप सोलर से होने वाले लाभों की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर।

📊 बिहार में योजना की स्थिति — 03 अक्टूबर 2026 तक
☀️ 1,48,547 आवेदन प्राप्त
🔧 1,04,434 आवेदनों में वेंडर चयन
🏠 33,019 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित
💰 ₹201.79 करोड़ की सब्सिडी जारी
🏦 45,152 ऋण आवेदन प्राप्त
✅ 25,781 ऋण स्वीकृत

📍 औरंगाबाद जिले की स्थिति
🎯 निर्धारित लक्ष्य — 12,000
📝 1,418 आवेदन प्राप्त
🔧 1,149 आवेदनों में वेंडर चयन
☀️ 266 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित
📈 27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 के दौरान 9 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए।

🏦 ऋण की स्थिति
➡️ ऋण आवेदन — 498
➡️ ऋण स्वीकृत — 215
➡️ ऋण वितरित — 170
➡️ ऋण स्वीकृति दर — 43.17%

जिला प्रशासन द्वारा योजना के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संबंधित विभागों एवं बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक पात्र परिवारों को स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के साथ सदर डीसीएलआर श्री श्वेतांक लाल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी जुड़े रहे।

☀️ सौर ऊर्जा अपनाएं — बिजली बचाएं, पर्यावरण बचाएं। 🌱

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmsuryaghar nis:value=PMSuryaGhar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solarenergy nis:value=SolarEnergy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rooftopsolar nis:value=RooftopSolar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=greenenergy nis:value=GreenEnergy nis:enabled=true nis:link/>

Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
📢 जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

समाहरणालय, औरंगाबाद में आज सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार आयोजित जनता दरबार में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह ने विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना।

📝 जनता दरबार में नागरिकों द्वारा दाखिल-खारिज, जमाबंदी, भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, भूमि मापी, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, राशन कार्ड, सड़क एवं नाली-गली निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, इंदिरा आवास, पैक्स, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

➡️ प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत दर्ज करते हुए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया। संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🔎 साथ ही, परिवादों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

🤝 जनता की समस्या का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान—जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=janatadarbar nis:value=JanataDarbar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicservice nis:value=PublicService nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabadbihar nis:value=AurangabadBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
🥽✨ अब पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं!

कायाकल्प अभियान के तहत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पोला-गोरडीहा, कुटुंबा में अत्याधुनिक वर्चुअल रियलिटी (VR) लैब का शुभारंभ। 🚀📚

अब विद्यार्थी भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान सहित विभिन्न विषयों को 3D एवं अनुभवात्मक तरीके से समझ सकेंगे। 🔬🌌

तकनीक से शिक्षा, अनुभव से ज्ञान और ज्ञान से उज्ज्वल भविष्य! 🌟

जिला प्रशासन, औरंगाबाद की पहल से विद्यार्थियों के लिए आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=virtualreality nis:value=VirtualReality nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=moderneducation nis:value=ModernEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitallearning nis:value=DigitalLearning nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabadbihar nis:value=AurangabadBihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department
Video 9
🌱 कहानी बदलाव की | खेती से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम 🍈

लाभार्थी : श्री संतोष कुमार
📍 ग्राम–महुअरी, पंचायत–कंचनपुर, प्रखंड–बारुण, जिला–औरंगाबाद

7.5 एकड़ लीज की भूमि... आधुनिक तकनीक... और मेहनत से सफलता की नई कहानी! 🌿

बारुण प्रखंड के श्री संतोष कुमार ने लगभग 7.5 एकड़ भूमि लीज पर लेकर बागवानी एवं सब्जी की खेती शुरू की। उन्होंने करीब 4 एकड़ में अमरूद तथा शेष भूमि में केला एवं विभिन्न सब्जियों की खेती की है।

🍈 अमरूद की बागवानी से ही लगभग ₹5 लाख तक का मुनाफा प्राप्त कर उन्होंने खेती को आमदनी का मजबूत माध्यम बनाया है।

💧 ड्रिप इरीगेशन के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक बनाया गया है, जिससे पानी का बेहतर उपयोग करते हुए फसलों को आवश्यकता के अनुरूप सिंचाई मिल रही है।

🌱 कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग से प्राप्त विभागीय सहयोग तथा आत्मा (ATMA) के माध्यम से मिले प्रशिक्षण ने श्री संतोष कुमार को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

आज उनकी बागवानी सिर्फ आमदनी का जरिया नहीं, बल्कि अन्य किसानों के लिए प्रेरणा और आधुनिक कृषि की संभावनाओं की मिसाल बन रही है।

✨ मेहनत + आधुनिक तकनीक + विभागीय सहयोग = समृद्ध किसान की नई पहचान

खेती में नवाचार अपनाइए, आय बढ़ाइए और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाइए। 🌾💚

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibadlavki nis:value=KahaniBadlavKi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=modernfarming nis:value=ModernFarming nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=horticulture nis:value=Horticulture nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=Aurangabad nis:enabled=true nis:link/>
Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
🚀📚 अब किताबों से आगे, तकनीक के साथ सीखेंगे विद्यार्थी!

कायाकल्प अभियान के तहत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पोला-गोरडीहा, कुटुंबा में वर्चुअल रियलिटी (VR) लैब का शुभारंभ किया गया।

विद्यालय में स्थापित आधुनिक वर्चुअल रियलिटी लैब का आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को माननीय मंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, औरंगाबाद श्रीमती रमा निषाद, माननीय विधायक, औरंगाबाद श्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद श्री उपेन्द्रनाथ वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया।

🥽✨ VR लैब में अनुभव के साथ होगी पढ़ाई

वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से विद्यार्थी भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान सहित विभिन्न विषयों की जटिल अवधारणाओं को 3D एवं अनुभवात्मक तरीके से समझ सकेंगे। इससे पढ़ाई अधिक सरल, रोचक और प्रभावी बनेगी तथा विद्यार्थियों में विषयों के प्रति रुचि और जिज्ञासा को बढ़ावा मिलेगा।

🔬 तकनीक से जुड़कर बढ़ेगी वैज्ञानिक सोच
VR लैब विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं प्रयोगात्मक समझ को विकसित करने में सहायक होगी। आधुनिक तकनीक के माध्यम से सीखने का यह अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

👩‍🎓👨‍🎓 उद्घाटन के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद कर VR लैब के माध्यम से सीखने के उनके अनुभव की जानकारी ली तथा उन्हें उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

🏫 कायाकल्प अभियान — बेहतर विद्यालय, आधुनिक शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम।

जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा कायाकल्प अभियान के माध्यम से विद्यालयों में शैक्षणिक आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kayakalpabhiyan nis:value=KayakalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=virtualreality nis:value=VirtualReality nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=moderneducation nis:value=ModernEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitallearning nis:value=DigitalLearning nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabadbihar nis:value=AurangabadBihar nis:enabled=true nis:link/>
Higher Education Department, Government of Bihar Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Video 12
Video 13
कहानी बदलाव की

शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण, भविष्य के सपनों को नई दिशा

लाभार्थी : कमर राजा
निवासी : मधुबनी जिला
पाठ्यक्रम : बी.फार्मा
योजना : मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास योजना
स्थान : मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास, औरंगाबाद

मधुबनी जिले के निवासी कमर राजा वर्तमान में औरंगाबाद जिले में रहकर बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास योजना के अंतर्गत उन्हें औरंगाबाद स्थित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास में आवासन की सुविधा प्राप्त हुई है।

छात्रावास में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं दैनिक जीवन को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी, कंप्यूटर, मेस, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो रहा है।

कमर राजा बताते हैं कि छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं से उन्हें अपनी पढ़ाई पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित करने में काफी सहायता मिल रही है। विशेष रूप से लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर की सुविधा उनके अध्ययन में उपयोगी साबित हो रही है। वहीं, छात्रावास में उपलब्ध अन्य सुविधाओं से दैनिक जीवन भी अधिक सहज हुआ है।

कमर राजा कहते हैं—
“मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास में मुझे पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं। यहां उपलब्ध लाइब्रेरी, कंप्यूटर सहित अन्य सुविधाओं से मेरी पढ़ाई में काफी मदद मिलती है। इससे मैं अपने अध्ययन पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पा रहा हूं। इस सुविधा के लिए मैं बिहार सरकार एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करता हूं तथा माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं।”

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को सुलभ आवासन, आवश्यक सुविधाएं एवं अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपनी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

सुविधाओं का संबल, शिक्षा का बेहतर अवसर और उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम—यही है “कहानी बदलाव की”।
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibadlavki nis:value=KahaniBadlavKi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minoritywelfare nis:value=MinorityWelfare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationforall nis:value=EducationForAll nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihardevelopment nis:value=BiharDevelopment nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Minority Welfare Department, Govt. of Bihar
Video 15
🏠 कहानी बदलाव की | पक्के घर से बदली जिंदगी की तस्वीर ✨

श्री नंदू बिंद, ग्राम कर्मा पांडे, पंचायत लट्ठ, प्रखंड रफीगंज के लिए पक्का आवास सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि सुरक्षित और खुशहाल जीवन की नई शुरुआत है।

पहले मिट्टी के घर में बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) के तहत आवास एवं शौचालय का लाभ मिलने के बाद आज उनका परिवार सुरक्षित और सुकून से रह रहा है। 🏡❤️

श्री नंदू बिंद ने इस बदलाव के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmayg nis:value=PMAYG nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=housingforall nis:value=HousingForAll nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibadlavki nis:value=KahaniBadlavKi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihardevelopment nis:value=BiharDevelopment nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar CMO Bihar
🏆 खेल, प्रतिभा और उत्साह का शानदार समापन! 🏆

जिला स्तरीय विद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का पांच दिवसीय आयोजन आज उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) एवं जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।

⚽ फुटबॉल | अंडर-17 बालक वर्ग
🥇 विजेता — पीएम श्री अनुग्रह उच्च विद्यालय, मदनपुर
🥈 उपविजेता — टाउन इंटर स्कूल, औरंगाबाद

🚴 साइकिलिंग
अंडर-17 बालक वर्ग
🥇 रौशन कुमार — उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चिल्हकी, अंबा
🥈 रिपन कुमार — उच्च विद्यालय, बेला, देव
🥈 धीरज कुमार — उच्च विद्यालय, बेला, देव
🥉 अमन कुमार — उच्च विद्यालय, नवीनगर

अंडर-14 बालक वर्ग
🥇 फालिक फरीग — बिड़ला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल
🥈 रौशन कुमार

🥋 कराटे | अंडर-14 बालक वर्ग
-40 किग्रा: 🥇 कुमार अवी | 🥈 समीर सहगल
-45 किग्रा: 🥇 विहान कुशवाहा | 🥈 शिवांश केसरी
-50 किग्रा: 🥇 दीमांशु नील
-55 किग्रा: 🥇 अर्पित कुमार
-60 किग्रा: 🥇 अर्पित राज

🧘 योग | अंडर-14 बालिका वर्ग
🥇 अदिति कुमारी — डी.ए.वी. स्कूल, दानी बिगहा
🥈 अश्लेषा आनंद — बाल भारती पब्लिक स्कूल, नवीनगर
🥉 आरती कुमारी — बिड़ला ओपन माइंड्स स्कूल, औरंगाबाद

🏅 पुरस्कार वितरण के साथ खिलाड़ियों का सम्मान

समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

🌟 खेल केवल जीत और हार नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और बेहतर भविष्य की दिशा में बढ़ता एक मजबूत कदम है।

जिला प्रशासन, औरंगाबाद सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=Aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sports nis:value=Sports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=schoolgames nis:value=SchoolGames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sgfi nis:value=SGFI nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharsports nis:value=BiharSports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youngchampions nis:value=YoungChampions nis:enabled=true nis:link/>
Department of Sports, Government of Bihar Bihar State Sports Authority - BSSA Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Video 18
🌟 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच! 🌟
🎭 जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 🎭

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के निदेशानुसार जिले के युवा कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है।

📅 12 एवं 13 अक्टूबर 2026
⏰ प्रातः 10:30 बजे से
📍 नगर भवन, औरंगाबाद

🎨 इन विधाओं में दिखाएं अपनी प्रतिभा—
🎶 समूह लोक गीत
💃 समूह लोक नृत्य
✍️ कविता लेखन
🖌️ चित्रकला
🎤 वक्तृता

🏆 हर विधा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार/समूह को राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए भेजा जाएगा।

👤 आयु सीमा: 15 से 29 वर्ष
📌 आयु की गणना 17 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

🎶 समूह लोक गीत एवं समूह लोक नृत्य में कुल 10 कलाकार शामिल होंगे। इनमें अधिकतम 03 संगत कलाकारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो सकती है।

📝 आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर 2026

📍 आवेदन जमा करने का स्थान:
जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय/आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, औरंगाबाद

📄 आवेदन का निर्धारित प्रारूप जिला प्रशासन, औरंगाबाद की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

✨ मंच आपका है… हुनर आपका है… अब पहचान बनाने की बारी आपकी है!
आइए, अपनी प्रतिभा को दें नई उड़ान और युवा उत्सव-2026 का हिस्सा बनें। 🚀

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yuvautsav2026 nis:value=YuvaUtsav2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabadbihar nis:value=AurangabadBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youthfestival nis:value=YouthFestival nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharyouth nis:value=BiharYouth nis:enabled=true nis:link/>
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में जिले में हो रहे विभिन्न विकासात्मक एवं जनहितकारी कार्यों को समाचार पत्रों में ।

🔹 दाउदनगर में जिउतिया लोक उत्सव का शुभारंभ; लोक परंपरा को मिला राज्यस्तरीय मंच।

🔹 गांधी जयंती पर समाहरणालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि।

🔹 सदर अस्पताल में 30 दिनों में 254 ऑपरेशन एवं 80 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव।

🔹 जिलास्तरीय विद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन; विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।

🔹 दाउदनगर न्यायालय भवन एवं पीओ आवास का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण; 15 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश।

🔹 जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabadbihar nis:value=AurangabadBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/>

Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar