🚨 हरदोई से बड़ी खबर | सकाहा में जानलेवा हमले का मामला गरमाया
पीड़ितों को ही धमकाने और रातभर थाने में बैठाने का आरोप, भीम आर्मी ने जताई नाराजगी!
हरदोई के सकाहा में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस द्वारा उन्हें ही धमकाया गया और रातभर थाने में बैठाकर रखा गया।
इस मामले को लेकर भीम आर्मी ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन की ओर से कहा गया है कि पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा जाएगा।
भीम आर्मी की ओर से ऐलान किया गया है कि सुबह 11:30 बजे थाना बेहटा गोकुल में पीड़ितों के साथ पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी।
संगठन ने #HardoiPolice से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई हो।
अब सवाल यह है कि जानलेवा हमले के पीड़ितों को न्याय कब मिलेगा?
✊ भीम आर्मी पीड़ित परिवार के साथ है।
📢 बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए City News 24 Live को फॉलो करें।
#Hardoi #Sakaha #BehtaGokul #HardoiPolice #BhimArmy #JusticeForVictims #हरदोई #जयभीम #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 16, 2026