कन्नौज: पत्नी के प्रेमी के साथ जाने के बाद साली से शादी की जिद पर पानी की टंकी पर चढ़ा जीजा, पुलिस ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद उतारा
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पूराराय गांव से एक हैरान करने वाला और हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यहाँ एक युवक अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ चले जाने के बाद अपनी साली से शादी करने की जिद पर अड़ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब साली ने इस बात से साफ इनकार कर दिया, तो युवक जिद पर अड़ते हुए पानी की टंकी पर जा चढ़ा। इस घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित पानी की टंकी से नीचे उतारा।
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2026