रायबरेली: धान का पैरा रखने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सरेराह बरसीं लाठियां; करीब एक दर्जन लोग घायल
रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बदावर गांव से धान का पैरा रखने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान का पैरा रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे सड़क पर भारी अफरा-तफरी मच गई। सरेराह हुई इस खूनी मारपीट में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
घटना के दौरान लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2026