फूलिया कलां: फूलियांकलां आयुर्वेद औषधालय को मिला बड़ा दर्जा, अब बनेगा ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। राजस्थान सरकार ने फूलियां कलां स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय को क्रमोन्नत कर ‘राजकीय ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय’ बनाने की आधिकारिक स्वीकृति जारी कर दी है। इस निर्णय से क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा तथा ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर बेहतर और आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।