बेगूसरायः लहरिया कट बाइक सवारों में मचा हड़कंप, फुलवरिया थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी फुलवरिया थाना (बेगूसराय): जिला कप्तान (एसपी)
मनीष कुमार के कड़े निर्देश पर मंगलवार को फुलवरिया थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। थाना अध्यक्ष विजय साहनी के नेतृत्व में एसआई अभिषेक कुमार ने गश्ती दल और सशस्त्र बलों के साथ मालती गांव स्थित अवध-तिरहुत मार्ग पर जोरदार वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
कागजात से लेकर डिग्गी तक की हुई बारीक जांच
पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाली एक-एक मोटरसाइकिल की बारीकी से जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों, अधूरे कागजात और गाड़ियों की डिग्गी/कमर (सीट के निचले हिस्से) को खंगाला गया। पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए सभी वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।लहरिया कट चालकों में अफरा-तफरी अचानक शुरू हुई इस संघन जांच को देखकर तेज रफ्तार और 'लहरिया कट' मारकर बाइक चलाने वाले मनचलों में हड़कंप मच गया। पुलिस बल की मौजूदगी देखते ही कई चकमा देने वाले युवक दूर से ही गाड़ियां मोड़कर वापस भागते नजर आए।
नियमों के तहत हुई निष्पक्ष कार्रवाई थाना अध्यक्ष विजय साहनी एवं एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि यह अभियान जिला कप्तान के आदेशानुसार सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चलाया गया है। पूरी जांच प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ट्रैफिक गाइडलाइंस का पालन करते हुए संपन्न की गई। पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा।
#BreakingNews #HindiNews #bihar #Begusarai #BegusaraiNews
Dandari, Begusarai | Sep 29, 2026