कैरो: आधुनिक लाइटों के दौर में भी मिट्टी के दीयों का आकर्षण बरकरार, कैरो हनहट बाजार में दीपावली को लेकर बढ़ी रौनक
दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही गांवों के बाजारों की तस्वीर बदलने लगी है। कहीं घरों की साफ-सफाई चल रही है तो कहीं सजावट और पूजन की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। इसी बीच गुरुवार अपराह्न करीब 3 बजे कैरो प्रखंड के हनहट गांव में भी दीपावली की रौनक देखने को मिली।