मेजा: खानपुर गांव में सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने गृहस्थी का सामान किया चोरी, जांच में जुटी पुलिस
मेजा क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी अर्जुन कुशवाहा परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। बीच-बीच में परिवार के साथ घर पर आते हैं। अर्जुन कुशवाहा की बेटी और दामाद बृहस्पतिवार रात को घर पहुंचे जहां दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। जिसके अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान गायब था। घटना की जानकारी फोन के माध्यम से पुलिस को दीया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी