मेजा: टिकरी गांव में अराजक तत्वों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़कर किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश
मांडा क्षेत्र के टिकरी ग्राम सभा में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित किया गया है। बीती रात अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई तो आक्रोश फैल गई। सूचना होने पर भीम आर्मी के पूर्व जिला सहसंयोजक प्रतीक देव वर्मन समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उधर SDM व एसीपी मेंजा भी पहुंचे।