मेजा: बघेडा में मेजा ऊर्जा निगम के अंतर्गत भारतीय महिला ग्रामोंद्योग कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ
मेजा तहसील क्षेत्र के कोहडा़र घाट में संचालित मेजा ऊर्जा निगम के अंतर्गत भारतीय महिला ग्रामोद्योग संस्था की ओर से बघेडा में कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ बुधवार को किया गया। उद्घाटन मेजा ऊर्जा निगम के सीईओ आशीष कुमार चट्टोपाध्याय, अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा कृष्ण चट्टोपाध्याय एवं भारतीय महिला ग्रामोद्योग संस्था प्रबंधक द्वारा फीता काटकर किया गया।