मेजा: डोरवा के पास बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक को जिले के अस्पताल में किया गया रेफर
Meja, Allahabad | Mar 31, 2025 मेजा थाना क्षेत्र के अमिलहवा सिरसा निवासी मनोज कुमार केसरवानी सोमवार दोपहर 1 बजे करीब बाइक लेकर रामनगर के लिए जा रहा था। उसी दरमियान डोरवा के पास पहुंचने पर बोलेरो चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दिया। इसके बाद वह हम मौके से भाग निकला। सूचना होने पर एंबुलेंस की गाड़ी मौके पर पहुंची घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में ले गए।