मेजा: सिटकी गांव में गरीब किसान के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
मेजा थाना क्षेत्र के सिटकी गांव में बुधवार तथा बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि शिवनाथ भारतीय के कच्चे खपरैल घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसे देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जब तक ग्रामीण इकट्ठा हुए तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वही घर के बगल बंधी पांच भैंस व तीन बकरी आग की चपेट में आने से आंशिक रूप से झुलस गई।