मेजा: रामनगर चिड़ैया मोड़ पर मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशन पर यातायात नियमों के पालन के लिए पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
बुधवार को मेजा थाना के सिरसा पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशन के बाद यातायात नियम पालन करने को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों का पुलिस द्वारा चालान किया गया। पुलिस के इस कार्यवाही को देख कई बाइक चालक मार्ग को बदलकर दूसरे मार्ग से आगमन करने लगे।