मां के संस्कारों से होता है बच्चे के व्यक्तित्व का निर्माण: न्यौली में मातृ सम्मेलन का आयोजन
सेंट वीएन पब्लिक स्कूल में ‘मदर्स मीट’ में माताओं की भूमिका पर हुई चर्चा, तीन सक्रिय माताएं सम्मानित
न्यौली। सेंट वीएन पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर मानपुर नगरिया में विद्यालय संचालक मनोज चौहान के निर्देशन में मातृ सम्मेलन (मदर्स मीट) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में ‘बच्चे के निर्माण में मां की भूमिका’ विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने कहा कि बालक के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि कौशल्या जैसी मां के संस्कारों से ही भगवान श्रीराम जैसा आदर्श व्यक्तित्व देश को मिला और जीजाबाई जैसी मां के संस्कारों ने छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे राष्ट्रभक्त का निर्माण किया। उन्होंने माताओं से बच्चों के सर्वांगीण विकास और व्यक्तित्व निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समाजसेविका एवं विद्यालय की अभिभावक ज्योति मिश्रा, अनुराधा कश्यप एवं गुंजन बघेल ने भी उपस्थित माताओं को संबोधित करते हुए बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में मातृ भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला और माताओं से बच्चों के प्रति सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा तीन विशेष सक्रिय माताओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली माताओं में ज्योति मिश्रा, अनुराधा कश्यप एवं गुंजन बघेल शामिल रहीं।
कार्यक्रम में विद्यालय की सह-संचालिका शिवानी चौहान के साथ रिया राय, रेनू, रुबीना, सीमा, रत्नेश गोस्वामी, राजेश्वरी कश्यप, गीता, बबिता, रुचि, पिंकी खरवार, महेश्वरी, सपना, पिंकी, मधु, चंचल, नीलम, आरती, कीर्ति सहित बड़ी संख्या में महिला अभिभावक उपस्थित रहीं।
Kasganj, Kasganj | Aug 31, 2026