लखीसराय: समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में ज़िला पदाधिकारी ने निजी विद्यालय संचालकों के साथ की बैठक
गुरुवार अपराह्न 3 बजे समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्षा में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने निजी विद्यालय संचालकों के साथ बैठक की. जिसमें विद्यालय संचालकों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 25% वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की प्रगति की समीक्षा की गई. आवंटित सीटों पर नामांकन 10 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.