लालबर्रा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों के बीच बारिश और महंगाई से जूझ रहे मूर्तिकार, लालबर्रा में कंडे जलाकर मूर्तियां सुखाने
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस वर्ष भी आगामी 4 सितंबर को नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही भक्तिभाव और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। वहीं नगर मुख्यालय के पांढरवानी (लालबर्रा कुम्हारी मोहल्ला), अमोली के गड्डा मोहल्ला सह