रतनी फरीदपुर: दुर्गा पूजा के मद्देनज़र, एसपी ने पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया
जहानाबाद जिले में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने जिले के विभिन्न पूजा पंडालों एवं प्रमुख आवागमन मार्गों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा लिया।