अमरिया: अमरिया क्षेत्र में स्कूली वाहनों और बसों पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती
अमरिया क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम ने अमरिया और जहानाबाद क्षेत्र में स्कूल वैन और बसों की जमकर जांच की। मानक पूरे नहीं मिलने पर तीन स्कूली वाहन सीज किए गए, जबकि दो के चालान किए गए।