उद्यानिकी कार्यशाला का समापन, 300 कृषकों ने कराया पंजीयन
-----------
गूटी बांधने, बडिंग एवं ग्राफ्टिंग की तकनीकों से कृषक हुए लाभान्वित
-----------
कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (MIDH) वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय उद्यानिकी कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला के प्रथम दिवस लगभग 300 कृषकों ने पंजीयन कराया तथा उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवेदन एवं पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण की। कार्यशाला के द्वितीय दिवस अमरूद में गूटी बांधने की प्रक्रिया का फ्रंटलाइन डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बडिंग एवं ग्राफ्टिंग की तकनीकों की जानकारी देते हुए कृषकों की तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यशाला से कृषकों को उन्नत पौध तैयार करने, गुणवत्तायुक्त रोपण सामग्री प्राप्त करने तथा उद्यानिकी फसलों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने की जानकारी मिली। इन तकनीकों को अपनाकर कृषक पौधों की गुणवत्ता सुधारने, पौध उत्पादन की सफलता बढ़ाने तथा फलदार पौधों के बेहतर विकास में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के मार्गदर्शन से कृषकों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिली।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
#mauganj
42 views | Rewa, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026