Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Mauganj

@projs_mauganj
395Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_की_कहानी nis:value=सेवा_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>
सरकारी सहयोग से साकार हुआ उद्योग का सपना
राइस ब्रान ऑयल यूनिट से 70 लोगों को रोजगार
-----------
अपने उद्योग की स्थापना का सपना था, लेकिन बड़े निवेश के कारण यह आसान नहीं था। मध्यप्रदेश सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों और सहयोग से हमें अपना सपना साकार करने का हौसला मिल। यह कहना है आरएसआरएल इंडस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री सत्यप्रकाश गुप्ता का। श्री गुप्ता ने मऊगंज के सीतापुर क्षेत्र में लगभग 17.50 करोड़ रुपये की लागत से राइस ब्रान ऑयल उत्पादन की इकाई स्थापित की है। इकाई में राइस ब्रान से तेल निकालने का कार्य किया जा रहा है। उद्योग शुरू होने से लगभग 70 कामगारों को रोजगार मिला है।

              श्री गुप्ता बताते हैं कि इकाई की स्थापना में शासन से लगभग 40 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ मिला है, जिसकी दो किश्तें प्राप्त हो चुकी हैं। वे कहते हैं, “मेरे लिए यह सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार देने का अवसर भी है। आज यहां काम करते लोगों को देखकर अपने निर्णय पर खुशी होती है।” उन्होंने उद्योग स्थापना में सहयोग और प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की उद्योग प्रोत्साहन नीतियों से उद्यमियों में विश्वास बढ़ा है और मऊगंज जैसे क्षेत्रों में नए उद्योग स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
🔹 सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
------
🔹 विधायक श्री पटेल ने माताओं एवं बच्चों से किया संवाद
------ 
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में आयोजित किए जा रहे ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पटेहरा, देवरा, बिजौली गहरवारन एवं अटरिया में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों को सेवा, पोषण, सीखने, जनभागीदारी एवं सम्मान के जीवंत केन्द्र के रूप में विकसित करना तथा माताओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं बाल देखभाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रदेश में आंगन मिलन सेवा का आयोजन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जा रहा है। 
         कार्यक्रम में मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल ने सहभागिता करते हुए बच्चों एवं माताओं से संवाद किया तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों के लिए सीखने एवं आनंदमयी गतिविधियों, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा हितग्राहियों से संवाद जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री शंखधर त्रिपाठी, श्रीमती सविता श्याम, विकासखंड समन्वयक श्री सर्वेश सिंह गहरवार, पर्यवेक्षक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान की थीम ‘सेवा, पोषण और सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प’ है, जिसके माध्यम से स्थानीय जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी सेवाओं को जनसरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जप्त, खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज
---------
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे तीन  वाहनों को जप्त किया गया है।खनिज विभाग द्वारा जांच के दौरान हनुमना क्षेत्र में दो ट्रेलर एवं मऊगंज क्षेत्र एक डंपर गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। जप्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार पुलिस थाना मऊगंज  एवं पिपराही क्षेत्र की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन करने के लिये किसानों की सुविधा हेतु किसान पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ
-------
धान के लिए अभी तक 658 किसानो ने कराया पंजीयन
-------
प्रभारी जिला कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन करने के लिये किसानों की सुविधा हेतु किसान पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य पर उपार्जन योजना का लाभ उठाएं। जिले में अब तक धान के लिए 658 किसानो ने अपना पंजीयन करा लिया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है।

 प्रभारी जिला कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि किसान ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालयो, तहसील कार्यालयो में स्थापित सुविध केंद्र तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं व्दारा संचालित पंजीयन केंद्र पर निशुल्क पंजीयन तथा एमपी आनलाइन कियोसक, कॉमन सर्विस सेंटर , लोक सेवा केंद्र तथा निजी व्यक्तियों व्दारा संचालित साइबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन करा सकते है।

 जिले के किसानों से अपेक्षा कि गई है कि वे शासन की समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन योजना के तहत किसान अपना पंजीयन एमपी ऑन लाईन, कियोस्क सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र पर सशुल्क 50 रूपये देकर अथवा निशुल्क व्यवस्था के तहत जिले में सहकारी समितियों के संचालित नजदीकी धान पंजीयन केन्द्रो पर किसान अपना पंजीयन 10 अक्टूबर तक की अवधि तक अपना पंजीय करा लें।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=Mauganj nis:enabled=true nis:link/>
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
बच्चों एवं महिलाओं का समग्र विकास शासन की प्राथमिकता - विधायक श्री पटेल
-----------
सरदमन, पिपराही और नकवार में "आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित
-----------
उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
-----------
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित किए जा रहे ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत आज ग्राम सरदमन, पिपराही एवं नकवार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल ने सहभागिता कर बच्चों एवं माताओं से संवाद किया तथा आंगनवाड़ी परिसर में वृक्षारोपण किया।
 आंगन मिलन सेवा का उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों को सेवा, पोषण, सीखने, जनभागीदारी और सम्मान के केंद्र के रूप में विकसित करना है। प्रदेश में यह अभियान 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।  कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री प्रदीप पटेल ने बच्चों के साथ सहज संवाद करते हुए उनकी गतिविधियों एवं पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मिठाई एवं लड्डू वितरित किए तथा आंगनवाड़ी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों और माताओं के साथ आयोजित गतिविधियों में पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई।
       इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करने तथा बच्चों एवं माताओं के साथ प्रत्यक्ष संवाद को विशेष महत्व दिया जा रहा है। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शंखधर त्रिपाठी, विकासखंड समन्वयक सर्वेश सिंह गहरवार, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ, आशा एवं एएनएम, ग्राम पंचायत सचिव, जीआरएस तथा स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो वाहन जप्त, खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज
--------------
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे दो वाहनों को जप्त किया गया है।
    खनिज विभाग द्वारा जांच के दौरान हनुमना क्षेत्र में एक ट्रेलर एवं एक डंपर को गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। जप्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार पुलिस थाना हनुमना एवं हर्रहा की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Jansampark Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Transport Department
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
Video 10
Video 11
Video 12
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_की_कहानी nis:value=सेवा_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/> 

गांव की पाठशाला से प्रशासनिक सेवा तक पहुंचा अनिलेश

विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य पर अडिग रहे, राज्य सेवा परीक्षा-2023 में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर हुआ चयन
---------------
दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के बल पर ग्राम गौरी के अनिलेश कुमार मिश्र ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 में सफलता हासिल कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर चयन प्राप्त किया। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रशासनिक सेवा तक पहुंचने का उनका सफर संघर्ष और संकल्प की प्रेरणादायी कहानी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर गौरी से प्राप्त की। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की शिक्षा उन्होंने गांव के ही शासकीय श्री रघुनाथाचार्य द्विवेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पूरी की। इसके बाद शासकीय महाविद्यालय मऊगंज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। 
           स्नातक के बाद उन्होंने करीब दो वर्षों तक भारतीय डाक विभाग में सेवाएं दीं। इसी दौरान राज्य सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की। यह सफर आसान नहीं था। प्रतिकूल पारिवारिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण प्रयासों के बावजूद उन्होंने तैयारी जारी रखी और अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। अंततः उनकी मेहनत सफल हुई और राज्य सेवा परीक्षा-2023 में उनका चयन मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर हुआ। यह उपलब्धि उनके परिवार और ग्राम गौरी के लिए भी गौरव का विषय बनी।
 उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों को देते हैं। वे कहते हैं, “मेरी सफलता में माता-पिता का आशीर्वाद, शिक्षकों की शिक्षा और संस्कार तथा मित्रों एवं शुभचिंतकों की शुभकामनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं सभी के प्रति हृदय से आभारी हूं।”श्री मिश्र की सफलता ग्रामीण अंचल के उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनका सफर संदेश देता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, लक्ष्य के प्रति दृढ़ता और निरंतर प्रयास सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>

पति के निधन के बाद परिवार के सामने आया आर्थिक संकट,लेकिन ग्राम बिझौली निवासी श्रीमती पंचवती साकेत ने हिम्मत नहीं हारी।
मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना से सहायता पाकर मछली पालन के साथ आधुनिक तकनीक से झींगा पालन शुरू किया और आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Fisheries, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
🔹माताओं और बच्चों तक पहुंचा सेवा-संकल्प का संदेश

🔹विधायक श्री प्रदीप पटेल ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में माताओं-बच्चों से किया आत्मीय संवाद

🔹हनुमना में ''आंगन मिलन सेवा'' कार्यक्रम

Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
Video 20
Video 21
"आंगन मिलन सेवा" के माध्यम से माताओं और बच्चों तक पहुंचा सेवा-संकल्प का संदेश
-------
विधायक मऊगंज श्री पटेल ने हनुमना सहित विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में सहभागिता कर माताओं-बच्चों से किया संवाद
-------
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के अंतर्गत जिले में 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे "आंगन मिलन सेवा" कार्यक्रम के तहत हनुमना क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने नगर परिषद हनुमना सहित ग्राम पंचायत ढावा गौतमान, ग्राम पंचायत चरैया एवं ग्राम पंचायत तेंदुआ बैलान में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।
आंगन मिलन सेवा का उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से माताओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, एनीमिया एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों के लिए खेल एवं पठन सामग्री जैसी गतिविधियों के माध्यम से उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। प्रदेश में यह कार्यक्रम 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित किया जा रहा है। 
 कार्यक्रमों में बच्चों के लिए खेल, रचनात्मक गतिविधियां, कहानी, गीत एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का वातावरण तैयार किया गया। वहीं माताओं को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में पोषण की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की वृद्धि एवं पोषण की स्थिति की जानकारी देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। उन्होंने विभिन्न केन्द्रों में पहुंचकर बच्चों एवं माताओं से संवाद किया तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र केवल पोषण वितरण का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ विकास और माताओं में जागरूकता का महत्वपूर्ण केन्द्र हैं। आंगन मिलन सेवा जैसे आयोजनों से परिवार और आंगनवाड़ी के बीच आत्मीय जुड़ाव मजबूत होता है। इस अवसर पर नगर परिषद हनुमना अध्यक्ष  आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती शरद गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष  सुनील शुक्ला, राधारमण तिवारी,  शिवदत्त शुक्ला, परियोजना अधिकारी श्रीमती सविता श्याम परस्ते सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में माताओं और बच्चों को एक साथ जोड़कर पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_की_कहानी nis:value=सेवा_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>

हर माह 35 किलो निःशुल्क अनाज से मिली खाद्य सुरक्षा, श्री नरेन्द्र कुमार पांडे ने जताया आभार
--------- 
मऊगंज जिले के ग्राम पंचायत तेन्दुआ बैलान के निवासी श्री नरेन्द्र कुमार पांडे के परिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 35 किलो खाद्यान्न नि:शुल्क प्राप्त हो रहा है। नियमित रूप से मिल रहे खाद्यान्न से उनके परिवार को खाद्य सुरक्षा का सहारा मिला है और रोजमर्रा के खर्चों में भी राहत मिली है। श्री  पांडे बताते हैं कि शासन की इस योजना से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी सहायता मिल रही है। उन्हें हर महीने निर्धारित मात्रा में अनाज मिलने से परिवार की भोजन संबंधी आवश्यकताओं की चिंता कम हुई है।
 अपने अनुभव साझा करते हुए श्री पांडे कहते हैं कि जरूरत के समय परिवार को नियमित रूप से खाद्यान्न मिलना उनके लिए बड़ी सुविधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित ऐसी योजनाएं उनके जीवन में राहत और सुरक्षा का आधार बन रही हैं। श्री पांडे ने कहा कि उन्हें हर माह 35 किलो अनाज मिल रहा है, जिसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद देते हैं।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
Video 24