दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मनिर्भरता का संबल बना सेवा संकल्प अभियान - विधायक श्री पटेल
-----------
156 का पंजीयन, 41 के बने दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
-----------
#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल मऊगंज में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की गई। शिविर में 156 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया के उपरांत 41 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए। इससे पात्र दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने 3 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल तथा 2 हितग्राहियों को स्मार्ट छड़ी सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। विधायक श्री पटेल ने कहा कि दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शिविर में बीएमओ डॉ. एस.डी. कोल, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण पटेल, नेत्र चिकित्सा सहायक आर.एस. वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#mauganj
9 views | Rewa, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026