सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व सैनिकों का सम्मान
---------------
पूर्व सैनिकों का त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत - विधायक श्री पटेल
---------------
#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मऊगंज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा एवं अपर कलेक्टर पी.के. पांडेय ने पूर्व सैनिकों का सम्मान किया।
इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि पूर्व सैनिकों का त्याग, समर्पण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। देश की सीमाओं की सुरक्षा एवं राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। पूर्व सैनिकों ने अपने सेवाकाल में राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिचय दिया है। उनके अनुभव, अनुशासन और देशभक्ति से समाज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार समाज और राष्ट्र के हित में योगदान देना चाहिए। पूर्व सैनिकों का सम्मान राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शशिकांत सरयाम सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#mauganj
8 views | Rewa, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026