मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविरों में 681 आवेदन प्राप्त
---------------
जिले के सभी 604 मतदान केन्द्रों पर आयोजित हुए विशेष शिविर
---------------
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में छूटे हुए एवं नवीन पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए जिले के मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष शिविरों में जिले के 681 पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिले के सभी 604 मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, नवीन मतदाताओं तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। विशेष शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिले के शासकीय महाविद्यालयों में कैम्पो का आयोजन कर छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुडवाने एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्याम से आवेदन करने के लिए प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना पंजीयन कराएं।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj
18 views | Rewa, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026