सेवा संकल्प अभियान के तहत कैलाशपुर एवं बामनगढ़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न
----------
विधायक मऊगंज श्री पटेल ने पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर प्रभावी समन्वय के दिए निर्देश
----------
#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलाशपुर एवं ग्राम पंचायत बामनगढ़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के साथ हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की स्थिति की समीक्षा ली। विधायक श्री पटेल ने बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा आशा, एएनएम एवं सीएचओ को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के पोषण स्तर की नियमित निगरानी, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। इसके लिए मैदानी स्तर पर कार्यरत विभिन्न विभागों के अमले के मध्य बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी आवश्यक है। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शंखधर त्रिपाठी, विकासखंड समन्वय सर्वेश सिंह गहरवार, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, स्वास्थ्य विभाग से आशा, एएनएम एवं सीएचओ तथा स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#Mauganj
22 views | Rewa, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026