आंगन मिलन सेवा से पोषण, स्वास्थ्य और जनभागीदारी को मिलेगा बढ़ावा
-----------
#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत मऊगंज जनपद सभागार एवं ग्राम पंचायत खैरा में कार्यक्रम आयोजित
------------
सेवा, पोषण और सम्मान के संकल्प के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मऊगंज जनपद सभागार एवं हनुमना विकासखंड की ग्राम पंचायत खैरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता तथा आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंशगोपाल तिवारी, श्रीनिवास त्रिपाठी, मऊगंज परियोजना अधिकारी श्रीमती नीलम मिश्रा एवं हनुमना परियोजना अधिकारी श्रीमती सविता श्याम परस्ते सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के समुचित पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार और समुदाय की सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित सेवाओं को प्रभावी बनाने और पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में मैदानी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी जोर दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों को सेवा, पोषण और जागरूकता का प्रभावी माध्यम बनाकर महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#mauganj
24 views | Rewa, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026