जमुई: बीड़ी पीने के दौरान कपड़ा में लगी आग से 64 वर्षीय बुजुर्ग झूलसकर जख्मी इलाज के लिए जमुई अस्पताल में भर्ती।
Jamui, Jamui | Jan 29, 2024 जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के थमना गांव में बीड़ी पीने के दौरान कपड़ा में भीषण आग लग जाने से बुजुर्ग व्यक्ति झुलसकर जख्मी हो गए। जिनको आनन फानन मे रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया गया है। वही रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर बी के राय के द्वारा उनका उपचार किया गया।वहीं चिकित्सक ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।