जमुई: खेत में बकरी चराने व घांस गढ़ने पर आमीन गांव में दबंगों ने एक ही परिवार के 4 लोगों को मारकर किया घायल,जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jan 28, 2024 आमीन गांव स्थित खेत में घांस गढ़ने व बकरी चराने को लेकर रविवार की देर शाम दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों को लाठी-डंडा से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।