जमुई: दो समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद संगथु गांव में बुद्धिजीवियों ने शांति समिति की बैठक कर मामले को सुलझाया
Jamui, Jamui | Jan 28, 2024 संगथु गांव में दो समुदाय के बीच हुए हिंसक झड़प को लेकर सरपंच विजय ठाकुर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अमरथ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार, मुख्यमंत्री से सम्मानित समाजसेवी हिफजूल रहमान,मोतिउल्लाह और जीवन सिंह सहित अन्य बुद्धिजीवियों के द्वारा दोनो समुदाय के बीच कई मुद्दों पर समझौता कर तनाव को खत्म किया गया।