बिहार को मिलने जा रही एक और बड़ी सौगात! 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ‘नीतीश सेतु’ का लोकार्पण। 🇮🇳
गंगा नदी पर पटना के कच्ची दरगाह से राघोपुर होते हुए वैशाली के बिदुपुर तक निर्मित भव्य सिक्स लेन गंगा ब्रिज, जिसे अब ‘नीतीश सेतु’ नाम दिया गया है, जल्द ही पूरी तरह आम लोगों की सेवा में समर्पित होने जा रहा है।
करीब 9.75 किलोमीटर लंबे पुल और लगभग 10 किलोमीटर के एप्रोच रोड को मिलाकर करीब 20 किलोमीटर की यह महत्वाकांक्षी परियोजना उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगी।
📍 21 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान इस पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए वैशाली जिले के राजापाकर में भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कार्यक्रम से कई अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी प्रस्तावित है।
इस पुल के पूरी तरह चालू होने से पटना और वैशाली के बीच आवागमन आसान होगा, साथ ही महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।
Nitish Setu
Kachchi Dargah Bidupur Six Lane Bridge
New Six Lane Ganga Bridge
Bihar, India | Nov 14, 2026