रविवार की देर रात्रि 12 बजे देवघरा मेला से अपने घर दरियापुर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार देवघरा–छाता मार्ग पर बम काली माता स्थान के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में दरियापुर निवासी 55 वर्षीय सीताराम पासवान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिससे वह सड़क कि