टेटिया बंबर प्रखंड में चार दिवसीय देवघरा मेला में खड़गपुर प्रखंड उप प्रमुख गौतम यादव के सौजन्य से लगाए गए सेवा शिविर ने मानवता की मिसाल पेश की है। नोनाजी पंचायत स्थित देवघरा में आयोजित इस मेले का उद्घाटन 15 फरवरी को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया था। बुधवार सुबह 10:00 बजे मेले में आसपास के जिलों समेत झारखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प