गुना नानाखेड़ी मंडी खाद वितरण केंद्र का 3 दिसंबर दोपहर को कलेक्टर केके कन्याल एसपी अंकित सोनी भाजपा जिला अध्यक्ष ने दोबारा निरीक्षण किया। कलेक्टर एसपी ने किसानों से संवाद कर खाद वितरण की व्यवस्था कतार सुरक्षा उपलब्धता का फीडबैक लिया। कलेक्टर ने कहा, खाद रैक आ गया है, 73 समिति और प्राइवेट डीलरों से वितरण होगा। अधिक दाम में बेचने वालों पर कार्यवाही होगी।