गुना: सेंधुआ गांव में खनिज विभाग की छापेमारी, रेत का अवैध उत्खनन करते तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
Guna, Guna | Feb 20, 2026 गुना तहसील के सेंधुआ गांव में अवैध उत्खनन परिवहन की सूचना पर 20 फरवरी को राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही की। कलेक्टर के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया, सेंधुआ में सूचना पर रेत का अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर ट्राली मौके से जप्त कर वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।