गुना: सुआटोर गांव में ग्रामीणों ने देसी और अंग्रेजी शराब बंद करने का लिया निर्णय, सामूहिक बैठक कर पंचनामा सिरसी थाने में सौंपा
Guna, Guna | Feb 20, 2026 गुना जिले के सुआटोर गांव में ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर गांव में पूर्ण रूप से शराब बंद करने का निर्णय लिया। 20 फरवरी को गांव समिति कोषाध्यक्ष मुकेश भिंडे ने बताया, देसी अंग्रेजी सभी तरह की शराब बिक्री बंद की गई। पूरे गांव ने पंचनामा बनाया, ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया। सामूहिक निर्णय लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी बनाने सिरसी थाना में सूचना दी है।