नवादा: नवादा के पुरानी जेल रोड मोहल्ले में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Nawada, Nawada | Apr 1, 2024 नवादा नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जेल रोड मोहल्ले में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पुरानी जेल रोड मोहल्ला निवासी रामोतार रविदास का पुत्र गुल्लू रविदास के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने घर में शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था।