नवादा: नवादा उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Apr 1, 2024 नवादा उत्पाद विभाग की टीम में जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मलूका बिगहा निवासी भोला चौधरी एवं पांचुपर मोहल्ला निवासी अमरजीत कुमार के रूप में किया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है