नवादा: झिकरूआ गांव के समीप अनियंत्रित बस के पलटने से महुली गांव का बस चालक हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 1, 2024 महुली गांव का बस चालक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान मुद्रिका यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। बताया गया कि झिकरूआ के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।