नवादा: पार नवादा स्थित बजरंग दल के जिला कार्यालय में रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर हुई बैठक
Nawada, Nawada | Apr 1, 2024 पार नवादा स्थित बजरंग दल के जिला कार्यालय में रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। बजरंग दल के जितेंद्र प्रताप जीतू ने बताया कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। उसके बाद 22 अप्रैल को शहर में शांति और सद्भाव के साथ रामनवमी का भव्य जुलूस निकाला जाएगा।