नवादा: पनसल्ला गांव में बकाया पैसा मांगने पर एक बुजुर्ग महिला के साथ की गई मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 1, 2024 पनसल्ला गांव में बकाया पैसा मांगने पर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान नवदीश यादव की पत्नी सुदमिया देवी के रूप में किया गया। जख्मी महिला ने बताया कि गांव के ही एक महिला को ₹9 हजार कर्ज दिए थे। जब बकाया पैसा मांगने गई तो उसके साथ मारपीट की गई।