नवादा: जमुआमा गांव में बेवजह एक युवक के साथ की गई मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 1, 2024 जमुआमा गांव में बेवजह एक युवक के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी युवक की पहचान जमुआमा गांव निवासी उमर यादव के पुत्र रामराज कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ युवकों ने बेवजह मारपीट की है।