नोएडा में गोलियों की गूंज! अमित हत्याकांड का आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
स्कूटी की मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद इतना खूनी हो गया कि एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अब इस हत्याकांड में वांछित आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
नोएडा के सेक्टर-3 पार्क में पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा देख आफताब ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मौके से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
बताया जा रहा है कि स्कूटी की मामूली टक्कर को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस घटना में अमित की हत्या कर दी गई, जबकि शिवम घायल हो गया था।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी पर पहले से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
देखिए, इस पूरे एनकाउंटर और गिरफ्तारी को लेकर एडिशनल डीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने क्या जानकारी दी।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 11, 2026